#हरदोई: बिलग्राम- शुभ पैथोलॉजी क्रिकेट टूनामेंट का हुआ उद्घाटन#
#हरदोई: बिलग्राम- शुभ पैथोलॉजी क्रिकेट टूनामेंट का हुआ उद्घाटन#
#हरदोई: बिलग्राम- जिस तरह मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन जरूरी है ठीक उसी प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल भी जरूरी है। खेल के माध्यम से आपस में भाईचारा बढता है। खेल भी शिक्षा का एक अंग है।यह विचार रविवार को बिलग्राम कस्बे के बीजीआर एम इन्टर कालेज ग्राउंड पर विधायक आशीष सिंह आशू की पत्नी प्रतिभा सिंह ने ब्यक्त करते हुए शुभ पैथोलॉजी क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।उन्होंने कहा कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अच्छा खिलाड़ी छोटे गांवों से भी निकल कर देश का नाम रोशन कर सकता है।उद्घाटन मैच हरदोई तथा कन्नौज के बीच खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह , जिला मंत्री मंगतराम अकर्वशीं ,भाजपा नेता नीरज सिंह , सुपीन शुक्ला ,शिवम कटियार ,बब्लू बाजपेयी,अनिल अभिषेक सिंह, राठौर ,नीरज गुप्ता,,शालू सिंह , अमित विश्वास, राहुल श्रीवास्तव, दिव्याशु शुक्ला, बाटू यादव, अमित विश्वास, राहुल जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments