#हरदोई:- कोथावां में ए.आर.पी. कीमासिक बैठक सम्पन्न#
#हरदोई:- कोथावां में ए.आर.पी. कीमासिक बैठक सम्पन्न#
हरदोई: बेनीगंज- माह के प्रथम शनिवार को समस्त एआर पी की प्राथमिक विद्यालय कोथावां प्रांगण में बैठक की गई। जिसमें निपुण भारत के लक्ष्य प्राप्ति व निपुण ब्लाक बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कोथावां नोडल एआरपी महेंद्र सिंह द्वारा की गई। बैठक में शामिल सभी एआर पी. द्वारा बच्चों का सपोर्टिव सुपरविजन किया गया तथा प्रधानाध्यापक राहुल कुमार व समस्त स्टाफ को निपुण बनाने की तरकीबों सहित कार्य योजना व आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एआरपी पंकज रस्तोगी,अखिलेश कुमार, सतेंद्र तिवारी,रजनीश देवल सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

No comments