Breaking News

#हरदोई:- अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर किसान संगठन का धरना स्थगित#


#हरदोई:- अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर किसान संगठन का धरना स्थगित#

#हरदोई: बेनीगंज- बीते रविवार को दशहरी किसान संगठन के बेनीगंज नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत के मोहल्ला सिकलिन टोला में बेलहिया मार्ग पर जल भराव की जटिल समस्या से निजात पाने हेतु नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर तमाम किसानों संग धरना प्रदर्शन शुरु किया था। गौरव गुप्ता ने बताया था कि नगर के सिकलिन टोला में बेलहिया सड़क मार्ग पर अधूरा नाला निर्माण होने से जलभराव की गम्भीर समस्या है। उक्त मार्ग पर राहगीरों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण गंदे पानी में मच्छरों के पनपने से डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जब तक उपरोक्त समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम चलता रहेगा। 36 घंटे चले धरना प्रदर्शन के दौरान उक्त समस्या निस्तारण हेतु अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बेलहिया सड़क मार्ग पर जेसीबी द्वारा सड़क मार्ग किनारे गहरी नाली की खुदाई कर संगठन सदस्यों को आश्वस्त किया जिस पर संगठन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।अधिशाषी अधिकारी के अनुसार बजट आने पर जल्द ही स्थाई नाला निर्माण करा दिया जाएगा।उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद संगठन सदस्यों पदाधिकारियों को जूस पिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इस मौके पर संडीला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता,तहसील सचिव उत्तम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बेंहदर अनिल यादव, सदस्य पंकज वर्मा, सतेंद्र कुमार, अमर नाथ मौर्य,अनुपम कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे#

No comments