Breaking News

#महाराष्ट्र:- मुंबई:- पालघर जिला पुलिस प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं सवाल, अवैध कारोबार व अवैध कारोबारियों पर कार्यवाई क्यों नही#

#महाराष्ट्र:- मुंबई:- पालघर जिला पुलिस प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं सवाल, अवैध कारोबार व अवैध कारोबारियों पर कार्यवाई क्यों नही#


#महाराष्ट्र:- मुंबई:- पालघर जिला पुलिस प्रशासन पर खड़े हो रहे हैं सवाल, अवैध कारोबार व अवैध कारोबारियों पर कार्यवाई क्यों नही#

रिपोर्टर: शिल्पा सोनी- में आय जी के आदेशों की भी मनोर पुलिस कर रही है अनदेखी, पालघर जिला अंतर्गत मनोर स्थित शेरे पंजाब ढाबा पर मंगलवार की शाम, मनोर पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से एकत्रित किए गए डीजल, पेट्रोल व डांबर का जखीरा बरामद हुआ था, किंतु पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त मामले में कोई कार्यवाई नही किया गया, पुलिस प्रशासन कार्यवाई के नाम पर टाल मटोल करते नजर आये। उसी स्थल पर पुनःदूसरे दिन से ही डीजल, पेट्रोल, केमिकल व डांबर की चोरी निरंतर हो रही है। जिसकी जानकारी भी पुलिस प्रशासन को दी जा रही है। किंतु पुलिस प्रशासन भ्रष्टाचार के आगोश में खोई हुई है। पुलिस प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है तत्पश्चात वह कार्यवाई करेगी। पुलिस प्रशासन के इस रवैये से साफतौर पर यह जाहिर होता है कि उक्त स्थल पर चल रहा गैरकानूनी धंधा किसी और के नही बल्कि स्थानीय पुलिस की ही देखरेख में जारी है, अन्यथा आय जी के आदेशों की अवहेलना तो नही होनी चाहिए थी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक गैरकानूनी धंधा करनेवाले ऑयल माफिया धीरज सिंह व गुड्डू सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन को संरक्षण देने के एवज में 12 लाख रुपये का नजराना प्रति माह दिया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है अथवा शिकायत करने के बावजूद भी गुमराह करते नजर आती है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि इतने बड़े जखीरा बरामद होने के बाद भी मनोर पुलिस ने क्यों कोई कार्यवाई नही किया। अथवा उक्त स्थल पर ही गैरकानूनी धंधा दूसरे दिन से पुनः निरंतर कैसे चल रहा है। क्या पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी उक्त विषय की निष्पक्ष जांच करते हुए शेरे पंजाब ढाबा व ऑयल माफिया धीरज सिंह व गुड्डू सिंह के साथ साथ दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारी पर भी कार्यवाई करेंगे। या फिर वे भी भ्र्ष्टाचार में लिप्त हो अपने कर्तव्य से विमुख हो जाएंगे#

रिपोर्टर- शिल्पा सोनी- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments