#फर्रुखाबाद:- पुराने लेनदेन के चक्कर में विवाद के साथ हुई फायरिंग#
#फर्रुखाबाद:- पुराने लेनदेन के चक्कर में विवाद के साथ हुई फायरिंग#
#फर्रुखाबाद: तगादे के विवाद में ग्रामीण नें फायरिंग कर दी। सूचना पर पंहुची पुलिस नें मौके से एक देशी बंदूक व आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नीम करोरी निवासी चद्रपाल का खेत नगला दरियाव निवासी श्याम सिंह नें बटाई पर किया था। आलू और गेंहू की फसल में घटा होनें पर श्याम सिंह नें चंद्रपाल को बटाई के 25 हजार रूपये नही दिये। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को चंद्रपाल अपने खेत में पानी लगा रहे थे| उसी दौरान श्याम सिंह आ गया और और चंद्रपाल व श्याम सिंह में तगादे को लेकर कहा- सुनी हो गयी| जिसके चलते मौके पर फायरिंग भी कर दी गयी। सूचना पर पंहुचे नीवकरोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा मौके पर जाकर एक देशी बंदूक के साथ कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि अबैध देशी बंदूक मौके से बरामद हुई है। जाँच की जा रही है। जाँच के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा#
No comments