Breaking News

#हरदोई:- प्रदेश सरकार संवेदनशील सरकार है, यही तो राम राज्य हैं/ रजनी तिवारी/ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बटन दबाकर एक साथ 90 जोड़ों के खाते में भेजी प्रोत्साहन राशि#


#हरदोई:- प्रदेश सरकार संवेदनशील सरकार है, यही तो राम राज्य हैं/ रजनी तिवारी/ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बटन दबाकर एक साथ 90 जोड़ों के खाते में भेजी प्रोत्साहन राशि#

#हरदोई: शाहाबाद- नगर के रॉयल मैरिज हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे 90 जोड़ों का अपनी अपनी रीतिरिवाजों से सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिसमे प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। निर्धन कन्याओं का विवाह सरकार अपनी तरफ से करवाती है।सरकार की ओर से विवाहित जोड़े के लिए इक्यावन हजार की धनराशि आवंटित की जाती है। जिसमे 35000 रुपए विवाहित जोड़े के खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाता है। दस हजार रुपए का सामान दिया जाता है और 6000 रुपए वैवाहिक कार्यक्रम की रीतियों पर खर्च किया जाता है।इसी क्रम में शाहाबाद के रायल मैरिज हॉल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे 90 जोड़ों का विवाह करवाया गया। जिसमे हिंदू मुस्लिम दोनो समाज की गरीब कन्याओं का विवाह करवाया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों का कल्याण कर रही है।हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में सरकार निर्धन कन्याओं का विवाह भी अपने खर्च पर करवा रही है। इससे बड़ा पुनीत कार्य नहीं हो सकता।हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी पुत्री के विवाह में गणमान्य लोग और अधिकारी आएं।आज देखिए सरकारी सामूहिक विवाह समारोह में अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित होते हैं। बालिकाओं के लिए भी स्नातक तक निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी भाजपा सरकार की देन है।गर्भवती माताओं से लेकर मातृत्व तक सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही है।जिसका लाभ पात्रों को लगातार मिल रहा है। इस अवसर पर शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भेजा जा रहा है। सरकार की सख्ती के आगे गुंडे या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या फिर जेल में हैं।हमारी प्रदेश की गौरव प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी जी के प्रयास से विधान सभा शाहाबाद में कई योजनाएं आ चुकी हैं।जिनका लाभ आम आदमी को मिलेगा।इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय उप जिलाधिकारी शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक प्रमुख टोडरपुर श्यामू त्रिवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता और जन समूह उपस्थित रहा#

No comments