#हरदोई:- कृष्ण जन्मोत्सव एवं पूतना वध का प्रसंग सुनाया#
#हरदोई:- कृष्ण जन्मोत्सव एवं पूतना वध का प्रसंग सुनाया#
हरदोई: हरियावां- विकासखंड हरियावां के भदेवरा गांव में स्वामी 1008 रामाश्रम व 1008 श्यामाश्रम के कृपा पात्र शिष्य स्वामी 108 ब्रम्हाश्रम के संरक्षण में चल रही 47वीं श्री रुद्र महायज्ञ और भागवत कथा की षष्टम दिवस की बेला में कथा व्यास दुर्गेश शरण शुक्ल द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव व पूतना बध की बड़ी ही मार्मिक कथा सुनाई गई। यज्ञाचार्य अचार्य मृदुल कांत पाण्डेय द्वारा यज्ञशाला में हवन और रात्रि कालीन वेला में शिवा झलक झांकी ग्रुप के कलाकारों द्वारा बड़ी सुन्दर भगवान की लीलाओं का सजीव चित्रण दिखाया गया जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भक्तिरस का पान किया। इस मौके पर कौशल किशोर त्रिवेदी, सत्य प्रकाश दीक्षित, शशिकांत दीक्षित, राजू दीक्षित, आदित्य शुक्ला, सत्यम दीक्षित, समेत सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे#

No comments