#हरदोई:- हाथ से हाथ जोड़ने का कार्य करेगी भारत जोड़ो यात्रा/ अजय सिंह#
#हरदोई:- हाथ से हाथ जोड़ने का कार्य करेगी भारत जोड़ो यात्रा/ अजय सिंह#
#हरदोई: सोमवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शाहबाद विधानसभा परेली, पीपर तिलिया, पहारापुर, बरगदिया, फिरोजपुर आदि गांवो में भ्रमण कर गुजरी गांव के लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष एआईसीसी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ने का कार्य यात्रा करेगी भारत जोड़ो यात्रा पिछले लगभग 25 दिनों से अनवरत रूप से हरदोई जिले के गांवों में जाकर लोगों को जोड़ने और जागरूक करने का कार्य कर रही है।लोगों का उत्साह देखकर यात्रा के साथियों में उर्जा का संचार होता है यह यात्रा इतिहास लिखने का कार्य करेगी।प्रदेश सचिव मंजू मित्रा ने कहा कि लोगों को जोड़ने की यात्रा बहुत ही सफलतम होती जा रही है यात्रा अपने चरम पर है लोगों का जोश देखने लायक है। यात्रा लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य कर रही है।वहीं जिला उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन अनुपम दीक्षित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकल रही है। और हरदोई में सभी कांग्रेसियों के द्वारा यात्रा लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान की सरकार में महंगाई में किसानों को परेशान कर रखा है खाद के नाम पर रात रात भर इंतजार और लाठियां मिल रही हैं लोग अधिक रुपया देकर खाद खरीद रहे और उनको मिल भी नहीं रही यह यात्रा इन चीजों का बदलाव लेकर आएगी।पीसीसी सदस्य गुफरान कौसर ने कहा कि वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से औरतें परेशान हैं क्योंकि महंगाई के कारण उनका बजट बिगड़ चुका है। लोकतंत्र में वोट सबसे महत्वपूर्ण है और वह इस महंगाई का बदला सरकार बदल कर लेंगे।राष्ट्रीय सयोजक पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश से प्रेम करने की यह यात्रा है यह यात्रा युवाओं को उनके हक दिलाने का कार्य करेगी देश में छात्र हितों की रक्षा करने की बात करने वाली है भारत जोड़ो यात्रा भारत के लोगों छात्रों और युवाओं के दिलों में बस रही है राहुल गांधी की एक नई छवि उभर कर सामने आ रही है जो आने वाले समय में भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तुषार दीक्षित, महासचिव लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, जिला महासचिव कमलेश रस्तोगी, विनोद पाठक, जगदीश पाठक, राकेश पाठक, राजकुमार रावत, राम रवि पाठक, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments