Breaking News

#उरई: जालौन- सेवानिवृत्त फौजी ने डीएम को सौपा ज्ञापन, भूमाफियाओं पर लगाया जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप#


#उरई: जालौन- सेवानिवृत्त फौजी ने डीएम को सौपा ज्ञापन, भूमाफियाओं पर लगाया जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप#

#उरई: जालौन- शहर मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी दलित समाज के सेवानिवृत्त फौजी ने आज बुधवार को परिवार सहित कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर शहर दबंग भूमाफिया अवैध रूप से कब्जा कर रहे है। जिनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग उठाई है#

#शहर के मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी रामस्वरुप बाल्मीकि सेवानिवृत्त फौजी पुत्र स्व. रामभरोसे ने आज बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि उसकी जमीन लहारियापुरवा में स्थित है। पीड़ित का आरोप है कि उक्त जमीन पर भूमाफिया मनीष अग्रवाल (काजू सेठ) जबरन कब्जा करना चाहते है यह भी बताया कि उक्त भूमि संख्या 480/4 रकवा 2.34 एकड़ स्थित मौजा लहारिया मुहाल प्यारी बहू नगर पालिका उरई के बावद सिविल वाद न्यायालय सिविल जज (सी.डी.) जालौन के यहां दायर किया गया। जिसका मूलवाद संख्या 364/22 रामस्वरूप बाल्मीकि बनाम मनीष अग्रवाल आदि है।पीड़ित ने बताया कि जिसमे अस्थाई निषेधाज्ञा की सुनवाई हेतु 16 दिसम्बर 2022 नियत है।पीड़ित ने जिलाधिकारी को बताया कि हमरी उक्त भूमि पर मनीष अग्रवाल (काजू सेठ) ने अपने साथियों सहित एक सैकड़ा लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है। पीडित का आरोप है कि मना करने पर उक्त लोगों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments