Breaking News

#उरई:- जालौन- इस्लामिया इण्टर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चलाया गया महिला शक्ति अभियान, राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया#

#उरई:- जालौन- इस्लामिया इण्टर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर चलाया गया महिला शक्ति अभियान, राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया#

#उरई: जालौन- जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद जालौन के उरई शहर में स्थित इस्लामिया इण्टर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस, राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय में जागरूकता बढ़ाना महिलाओं का अभद्र प्रतिनिधि निषेध अधिनियम 1986 राष्ट्रीय महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर 7827 170 170, चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,थाने में कार्यरत महिला हेल्पडेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूक तथा महिला कल्याण विभाग में चल रही समस्त योजनाएं निराश्रित विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता और सखी वन स्टाप सेंटर से संबंधित सभी सुविधाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया एवं योजनाओं के पैंपलेट वितरित किए गए। छात्राओं को यह भी बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए, बेटा बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जाए व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य माजिद खान एवं सह अध्यापक इलियास खान, नसीम खान, सह अध्यापिका फरहा नाज, कुरेशा, शाहिना, अंजुम, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहित कुमार, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक नीतू देवी तथा महिलाएं, बालक, बालिकाएं आदि लोग उपस्थित रहे#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments