#रायबरेली:- मंदिर परिसर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हो रहे सैकड़ों लोगः डॉ0 भगवान दीन#
#रायबरेली:- मंदिर परिसर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हो रहे सैकड़ों लोगः डॉ0 भगवान दीन#
#रायबरेली: सर्वोदय नगर श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में काफी संख्या में लोगों का इलाज कर निरोग किया जा रहा है और स्वस्थ रहने के गुण भी सिखाए जा रहे हैं। डॉ0 भगवानदीन यादव ने बताया कि एक्यूप्रेशर एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है जिसके द्वारा बिना दवा असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है। इसके बिंदु हाथ के पंजे एवं पैर के तलवों में होते हैं जिनको दबाव देकर के गठिया, सर्वाइकल, मोटापा, कमर ददर्, साइटिका, लंबर पेन, स्लिप डिक्स, जोड़ों का दर्द, बवासीर, आंख, कान, नाक आदि का इलाज मेथी मटर चुंबक के द्वारा इलाज किया जाता है। इस अवसर पर सर्वाइकल से परेशान पूर्व एसडीओ एसबी सिंह को एक्यूप्रेशर पुस्तक देखकर सम्मानित किया गया तथा डॉ0 यादव ने आए हुए सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नरेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, उमाशंकर, मोनू तिवारी, आशा सिंह, केके मिश्रा, सुंदरी तिवारी, शैली श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे। शिविर में जितेन्द्र कुमार तथा तस्मीन के संयोजन से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर 1 से 4 बजे तक किया जा रहा है। फूलचंद सभासद एवं अमित त्रिपाठी का विशेष योगदान सराहनीय है#

No comments