#रायबरेली:- सेना के जवान पर भदोखर पुलिस का थर्ड डिग्री, एसपी से परिवार सहित न्याय की गुहार, धन्य है रायबरेली पुलिस, कभी भदोखर तो कभी कोतवाली पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप#
#रायबरेली:- सेना के जवान पर भदोखर पुलिस का थर्ड डिग्री, एसपी से परिवार सहित न्याय की गुहार, धन्य है रायबरेली पुलिस, कभी भदोखर तो कभी कोतवाली पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप#
#रायबरेली: जनपद की पुलिस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है वही भदोखर पुलिस पर आए दिन आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। कुछ ऐसा ही गंभीर आरोप सेना के एक जवान ने भदोखर पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है सेना का जवान अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि#
#भदोखर क्षेत्र का रहने वाला सेना के जवान पर भदोखर थाने के अंदर पिटाई कर दी गई, सेना का जवान थाना प्रभारी और वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सेना के जवान ने बताया कि उसके ट्रक के कागजात कहीं खो गए थे जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भदोखर थाने पहुंचा, उसने बताया कि मुंशी से बात करने के बाद वहां मौजूद सिविल ड्रेस के एक दरोगा सहित अन्य आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता की रिसीविंग मांगने पर मारपीट करते हुए उस पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। उसने कहा थाना प्रभारी ने सेना के जवान को भद्दी भद्दी गालियां दी और सिपाहियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की। आज सेना के जवान हरिशंकर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार प्रियदर्शी से शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने मीडिया को दिखाते हुए बताया कि उसके कान और सर समेत शरीर के अन्य जगहों पर चोट लगी है यही नही कान पर इतनी जोर प्रहार किया गया है कि उसे एक कान से कम सुनाई देता है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जवान की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। देखना यह है कि उस जवान को न्याय मिलता है पुलिस अधीक्षक आरोपी पुलिसकर्मियों पर क्या कार्यवाही करते हैं तो समय तय करेगा#

No comments