Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- क्षेत्रीय विधायक का मनाया गया 61 वां जन्मदिन, ब्लाक प्रमुख ने किया भण्डारे का शुभारंभ, बांटे कंबल#


#हरदोई:- टड़ियावां- क्षेत्रीय विधायक का मनाया गया 61 वां जन्मदिन, ब्लाक प्रमुख ने किया भण्डारे का शुभारंभ, बांटे कंबल#

#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश के 61 वें जन्मदिन को हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान ज़रूरतमंदो के लिए भण्डारा किया गया, वहीं उन्हें कंबल भी दिए गए। ब्लाक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश ने भण्डारे का शुभारंभ किया। टड़ियावां ब्लाक परिसर में मंगलवार को गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश के 61वें जन्मदिन के अवसर पर ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश ने भण्डारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर तमाम लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर विधायक श्याम प्रकाश के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही सीएचसी में डा.अनुज गुप्ता और मनोज तिवारी के फल वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधायक पुत्र व ब्लाक प्रमुख रवि प्रकाश और अभिजीत प्रकाश ने शुभारम्भ किया। इसके साथ ही ब्लाक प्रमुख ने अपने पैतृक गांव भड़ायल में सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। वहीं गौराडांडा गांव में विधायक प्रतिनिधि लल्ला सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और पौध रोपण कर सभी ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर छोटू अवस्थी, प्रधान श्रवण पाण्डेय, विनोद पाल, प्रधान राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, पूर्व प्रधान डा. अनुराग सिंह, कुलदीप अवस्थी, अरविंद राठौर, मोहम्मद अफजल, पीआरओ आदर्श बाजपेई, संजीव मिश्रा के अलावा तमाम प्रधान और बीडीसी सदस्य समेत कई लोग मौजूद रहे#

No comments