Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- शिक्षक विपिन त्रिपाठी की एक और रचना प्रकाशित#


#हरदोई:- टड़ियावां- शिक्षक विपिन त्रिपाठी की एक और रचना प्रकाशित#

#हरदोई: टड़ियावां- राष्ट्रीय स्तर की संस्था टीचर अवेयर आर्गेनाइजेशन भोपाल व प्राची डिजिटल पब्लिकेशन के तत्वावधान में प्रकाशित पुस्तक अनुभूति 2022 में जिले के प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज हरदोई में कार्यरत शिक्षक विपिन त्रिपाठी की रचना प्रकाशित हुई है। पुस्तक के प्रधान संपादक श्री वी के सिंह चौरसिया लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश में प्रसाशनिक अधिकारी है। इस पुस्तक का प्रकाशन आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों से कुल 63 रचनाकारों को चयनित कर किया गया है। विपिन त्रिपाठी की रचना समसामयिक व संदेश परक तथा एक प्रकार का आवाहन है। इससे पूर्व श्री त्रिपाठी की छः अन्य पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। अभी हाल में ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई व खंडशिक्षाधिकारी टड़ियावां श्री शिव सिंह द्वारा निपुण लक्ष्य व रेडिनेस कार्यक्रम में अच्छे प्रयास हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। कक्षा शिक्षण में तकनीक का प्रयोग कर प्रभावशाली व रुचिकर शिक्षण विधियों व नवाचार के लिये उनके प्रयास अनवरत जारी है। इसी वर्ष श्री त्रिपाठी द्वारा स्काउटिंग के क्षेत्र में प्री. ए. एल. टी. का प्रशिक्षण योग्यता भी हासिल की जा चुकी है। इस वर्ष आपका चयन डायट हरदोई से राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हेतू जनपद से चयनित किया गया है। विद्यालय गांव, समाज व जनपद में उनकी इन्ही कारणों से आदर्श शिक्षक की छवि बनी हुई है#

No comments