Breaking News

#रायबरेली:- नहीं थम रहा रायबरेली जनपद में अपराध फिर बुजुर्ग महिला से लाखों की ठगी, दिव्यांग बुजुर्ग महिला से बड़ौदा बैंक कर्मी बताकर की गई ₹70000 की ठगी, एसपी से गुहार#


#रायबरेली:- नहीं थम रहा रायबरेली जनपद में अपराध फिर बुजुर्ग महिला से लाखों की ठगी, दिव्यांग बुजुर्ग महिला से बड़ौदा बैंक कर्मी बताकर की गई ₹70000 की ठगी, एसपी से गुहार#

#रायबरेली# जनपद में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे अभी बीते दिनों शहर की स्टेट बैंक से एक बुजुर्ग से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया था जिसका पुलिस ने खुलासा भी किया एक बार फिर महाराजगंज क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला से बैंक कर्मचारी बताकर ठगी करने वाले ने 70 हजार ठग लिए। फिर हाल पीड़ित बुजुर्ग महिला परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची। जानकारी अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदबाद की रहने वाली दिव्यांग काली देई ने जमीन बेचने पर ₹210000 पाए थे जिसके तीन हिस्सों में दो हिस्से अपने दोनों बेटों को ₹70-70 हजार रुपये दे दिए, अपने हिस्से के पैसों को दिव्यांग महिला ने बड़ी आशा के साथ बुढ़ापे के लिए जीवन यापन के लिए रखे हुए थे, पैसों के चोरी होने की चिंता को लेकर दिव्यांग महिला ने सोचा कि इसको बैंक में जमा करा दिया जाए तो अपने छोटे बेटे से बैंक में एफडी कराने को कहा तो छोटे बेटे ने गांव के ही अमरनाथ सिंह ने अपने आप को बैंक ऑफ बड़ौदा का मित्र बताकर ₹70000 दिव्यांग महिला से एफडी कराने के नाम पर लिया लेकिन मन में लालच होने पर बैंक में पैसे ना जमा करके अपने कामों में खर्च कर दिए जिसके बाद दिव्यांग ने पैसों की जमा रसीद मांगी तो आनाकानी करने लगे जब महिला ने इसकी सूचना थाने में दी तो दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराया गया और पैसे की राशि 10 जनवरी को देना तय की गई, जब निश्चित समय आने पर दिव्यांग महिला ने पैसे की धनराशि मांगी तो अमरनाथ सिंह आगबबूला होकर छोटे बेटे व दिव्यांग महिला से गाली गलौज की और कहा पैसे नहीं देंगे जो करना हो कर लो वही दिव्यांग महिला जब इसकी शिकायत महाराजगंज थाने लेकर गई तो कोई कार्यवाही नहीं की गई। महिला पैसे के लिए थाने के चक्कर काटती रही, थाने से जब न्याय नहीं मिला तो थक हार कर दिव्यांग महिला ने एसपी कार्यालय की चौखट का दरवाजा खटखटाया, जहां पर पुलिस अधीक्षक से दिव्यांग महिला की मुलाकात नहीं हो पाई पर शिकायत नामा दिव्यांग महिला ने दे दी। फिलहाल अब देखना है की दिव्यांग महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी क्या कार्यवाही करते हैं यह एक बड़ा सवाल है। आखिर थाने में फरियादियों की क्यों नहीं होती सुनवाई रायबरेली जनपद में बने थाने में जब फरियादियों की सुनवाई नहीं होती है तो वह पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचते हैं, ऐसे में पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़े कर देते हैं जबकि पुलिस अधीक्षक का लगातार प्रयास रहता है कि जनपद में कोई अपराधिक घटना ना घटित हो और थाने में हर फरियादी की सुनवाई हो लेकिन थाने में बैठे एसएचओ प्रभारी तक घटनाएं पहुंचती नहीं और बीच में ही घटनाओं को गोलमाल कर दिया जाता है बाद में पूछताछ पर पता चलता है कि बड़े साहब को तो पता ही नहीं है। आखिरकार गरीब जनता थक हार कर पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की फरियाद लेकर पहुंचती है#

No comments