#रायबरेली:- ठंड के बीच गरीबों के लिए सराहनीय कदम, इं. विजय रस्तोगी ने बांटे कंबलजो, किसी की मदद करने के लिए सक्षम है वह गरीबों की मदद जरूर करें-इं. विजय रस्तोगी#
#रायबरेली:- ठंड के बीच गरीबों के लिए सराहनीय कदम, इं. विजय रस्तोगी ने बांटे कंबलजो, किसी की मदद करने के लिए सक्षम है वह गरीबों की मदद जरूर करें-इं. विजय रस्तोगी#
#रायबरेली: जहां इस भीषण ठंड में गरीब वह आम जनमानस ठंड से परेशान है वही मौसम के करवट लेने के बाद बढ़ रही ठिठुरन से आम जनमानस सहित गरीब बेसहारा परेशान हैं, ठंड के बीच गरीबों के लिए उनकी मदद करने वालों के सराहनीय कदम सदैव चर्चा के बीच बने रहते हैं, बीते दिनों अभी इंजीनियर विजय रस्तोगी ने अपनी पत्नी के साथ गरीबों में कंबल बांटे थे वही एक बार फिर बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच पहुंचकर कम बालों का वितरण किया, कम्बलों को पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बताया जाता है कि अभी एक बार फिर से ठंड अपना कहर बरपा सकती है#
#ज्ञात हो कि शहर के प्रगति पुरम के आसपास रहने वाले श्रमिको को इं. विजय रस्तोगी ने कंबल वितरित करते हुए सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से मौसम बदल रहा है उसमें और भी ठंड से ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का काम फिर से किया जाना चाहिए। श्री रस्तोगी ने कहा कि सामाजिक व्यवस्था एक परिवार है और परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना और उन्हें संरक्षित करने का काम करना यह उन सभी लोगों के लिए आवश्यक हो जाता है जो किसी की मदद करने के लिए सक्षम है। कंबल वितरण के दौरान क्षेत्र के सम्मानित लोगों में राघवेंद्र सिंह राजकुमार गुप्ता एडवोकेट और आलोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे सभी ने श्रम दाताओं को आश्वासन दिया कि उनकी हर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे#

No comments