Breaking News

#हरदोई:- चोर व ठगों के सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार##हरदोई:- चोर व ठगों के सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार#


#हरदोई:- चोर व ठगों के सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित पांच आरोपी गिरफ्तार#

#हरदोई: पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुरंग के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बिलग्राम के नेतृत्व में थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त व दो अभियुक्तताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 21 पीली धातु 39 सफेद धातु एक एलईडी टीवी व अवैध शस्त्रों सहित बरामद कर शातिर चोरों के गैंग का पर्दाफाश किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर 2022 को हरिश्चंद्र राठौर द्वारा थाने पर तहरीर दी गई कि रात में अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर जेवर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया गया। तहरीर पर अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया घटना के अनावरण हेतु पुलिस की टीमों को लगाया गया। थाना बिलग्राम पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित अपराधियों हेतु चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 3 पुरुष और 2 महिलाएं को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी में भारी मात्रा में चोरी का सामान व तीन तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र उर्फ रजनीश पुत्र रमेश चंद्र निवासी धियर महोलिया थाना कोतवाली शहर व सर्वेश उर्फ रामकिशोर पुत्र सकटे निवासी ग्राम अरुवा थाना हरियावां, गौतम पुत्र रामसनेही निवासी मोहल्ला रफैयतगंज थाना बिलग्राम, रोली पत्नी गौतम निवासी मोहल्ला रफैयतगंज थाना बिलग्राम व पारुल पत्नी धर्मेंद्र उर्फ रजनीश निवासी धियर महोलिया कोतवाली देहात बताया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की बरामद माल जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया है।एएसपी ने बताया की शातिर गैंग घटना को अंजाम देने से पहले महिलाओं से खाली घरों की रेकी करते थे एवं घटना कारित करते समय अपने साथ महिलाओं को भी रखते थे ताकि कोई इस शातिर गैंग पर शक ना कर सके व आसानी से पकड़े न जा सके तथा चोरी के माल को चलते राहगीरों को बेचकर धन अर्जित कर आपस में बांट लेते थे।बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र व सर्वेश पर जनपद के कई थानों में भिन्न- भिन्न अपराधों में कई मुकदमा पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह थाना बिलग्राम व प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा एसओजी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही#

No comments