#हरदोई:- माधोगंज- धूमधाम सें मनायीं गयी नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती#
#हरदोई:- माधोगंज- धूमधाम सें मनायीं गयी नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती#
#हरदोई: माधोगंज- उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर माधौगंज में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रभारी प्रधानाध्यापक ने माँ सरस्वती, भारत माता व नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला,प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कक्षा आठ की छात्रा सुनैना ,कक्षा सात के छात्र निशांत व छात्रा कोमल के द्वारा सभी छात्रों के साथ सामूहिक सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। सभी बच्चों को प्रतिज्ञा करवाई गई कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए,तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए, दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को अच्छे मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनायेंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे, हमेशा सड़क पर बांये तरफ चलेंगे आदि शपथ के साथ सुरक्षित सफर-सुरक्षित प्रदेश का उद्घोष किया। सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव ने भी बच्चों को सुरक्षित सफर के बारे में विस्तृत जानकारी दी#

No comments