#उरई:- जालौन- ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी चांदनी सिंह को ज्ञापन भेंट किया#
#उरई:- जालौन- ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी चांदनी सिंह को ज्ञापन भेंट किया#
#उरई: जालौन- विभिन्न चिटफंड कम्पनियों के जमा धन के भुगतान, आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए ब्लाक स्तर पर काउंटर खोले जाने की मांग उठाई आज सोमवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष हरीकिशुन करण के नेतृत्व में लक्ष्मीनारायण शर्मा जिला सचिव, मुकेश पाल मुसमरियां, बृजेश सिंह, भगवानदास शर्मा, अरविंद कुमार, उमाशंकर आदि ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि जनपद जालौन में लगभग 2 से ढाई लाख विभिन्न कम्पनियों से पीड़ित है तथा सभी पीड़ितों को यह भी सूचना है कि सक्षम अधिकारी (अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भुगतान आवेदन पत्र जमा होना शुरू हो गया है।उन्होंने बताया कि जनपद के पीड़ित साथी सक्षम अधिकारी के आफिस को समझा नहीं पा रहे कि वह कहां पर अपना आवेदन जमा करे। संगठन के जिलाध्यक्ष हरीकिशुन करण ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पद पट्टका आवेदन जमा करने के लिए जल्द से जल्द जमा काउंटर बनवाया जाये जिससे पीड़ित लोग अपने आवेदन काउंटर पर जमा कर सके#

No comments