#उरई: जालौन- विधवा ने देवर पर लगाया कृषि भूमि बेचने का आरोप#
#उरई: जालौन- विधवा ने देवर पर लगाया कृषि भूमि बेचने का आरोप#
#उरई: जालौन- जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट कर विक्रय निरस्त करने की उठाई मांग गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहटौली निवासी विधवा महिला ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए देवर लेखपाल से मिलकर कृषि भूमि विक्रय करने का आरोप लगाते हुए उसे निरस्त करने की मांग उठाई है। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहटौली निवासी कल्पना देवी पत्नी स्व. देवेंद्र कुमार हाल निवास सुशीलनगर उरई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु के ससुर शंभूदयाल व देवर दीपक कुमार मिलकर उसे परेशान कर रहे है तथा तरह-तरह का उत्पीड़न कर गांव से उरई निकाल दिया है जो अपने नाबालिग बेटे के साथ रह रही है।पीड़ित महिला का आरोप है कि प्रार्थनी जब खेती करने गयी तो ससुर व देवर ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया है।पीड़ित महिला का आरोप है कि लेखपाल की मिली भगत से देवर दीपक कुमार ने अपना नाम खतौनी में दर्ज करवा कर प्रार्थनी की कृषि भूमि को बेचना चाहते है जिससे उसका परिवार भूमि हीन हो जायेगा। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

No comments