Breaking News

#हरदोई:- लाठी डंडों से लैस दबंगों के आगे योगी पुलिस हुई नतमस्तक#


#हरदोई:- लाठी डंडों से लैस दबंगों के आगे योगी पुलिस हुई नतमस्तक#

#हरदोई: वायरल वीडियो में दबंगों की करतूत देखने के बाद भी न्याय न मिलने से पीड़िता थाना दरबार के काट रही चक्कर, जहां एक ओर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है, जिसका जनता को पूरा विस्वास दिला रही हैं। वही दूसरी ओर योगी की पुलिस दबंग,झगड़ालू किस्म के लोगों के आगे नतमस्तक होती नजर आ रही है। जिससे गरीब परिवार की पीड़ित महिला न्याय के लिए थाना दरबार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं,उसके बावजूद महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आपको बताते चलें कि यहां थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र गांव रामापुर रहोलिया का बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लाठी डंडों से लैस दबंगों ने छत पर चढ़कर एक परिवार को गाली गलौज कर हमला किया था और जान माल की धमकी दी थी। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर के बाद में भी क्षेत्रीय पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की एक न सुनकर विपक्षियों के दबाब में थाना प्रभारी द्वारा उल्टा पीड़िता व उसके परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। गांव रामापुर रहोलिया निवासी पीड़ित महिला सुनीता देवी पत्नी शिवप्रकाश ने पुलिस अधीक्षक  को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते माह 24 दिसंबर 2022 को पीड़िता अपनी भैंस को चारा डालकर अपने गोड़ा से सुबह के समय अपने घर जा रहीं थीं। गांव निवासी राधा रानी पत्नी चंद्रेश, वैष्णवी उर्फ दिव्यांशी पुत्री चंद्रेश रंजना पुत्री संतोष, पुष्पा पत्नी कमल किशोर, कमल किशोर पुत्र संतोष, चंद्रेश पुत्र परमेश्वरदीन, संतोष पुत्र रामेश्वर, आकाश, विकास पुत्र सतेंद्र, तपन पुत्र हरिश्चंद्र, सतेंद्र पुत्र नत्थू पीड़िता को गाली गलौज करने लगे, पीड़िता द्वारा गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त सभी विपक्षीगण एक राय होकर मारने दौड़े, तो पीड़िता के परिवार की सदस्य सुनीता घर में घुस गई तो विपक्षियों में कुछ लोग घर में घुस कर मारने पीटने लगे, कुछ लोग छत पर चढ़कर लाठी डंडा लहराते हुए गाली गलौज कर जान माल की धमकी देने लगे, सुनीता के शोर गुल करने पर परिवार के संतराम, हरिप्रकाश पुत्र परशुराम, और गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए, फिर पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जब घटना पर पुलिस पहुंच गई तब भी विपक्षी लोग पीड़िता के दरवाजे पर ही थे,उसी दिन पीड़िता थाना बेहटा गोकुल तहरीर देने जा रही थी तब विपक्षी गण ने रास्ते में गाड़ा लगा दिया जिससे उस दिन पीड़िता थाना नही जा सकी, और बताया कि विपक्षीगण काफी दबंग व झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं। पीड़िता का बच्चा पड़ोस के गांव में स्थित स्कूल में पढ़ने जाता है। विपक्षी लोग पीड़िता के बच्चे को अपहरण करने की धमकी दे चुके हैं, पीड़िता व उसके परिवार को विपक्षियों से जानमाल का खतरा है,विपक्षियों की दबंगई के कारण पीड़िता का परिवार भयभीत व डरा हुआ है। पीड़िता ने पूरे मामले में घटना की निष्पक्ष जांच कर विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। वही जानकारों से मालूम हुआ कि थाना प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने विपक्षी से चौथ के चलते पीड़िता व उसके परिजनों पर ही उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया। गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद पुनः हरदोई कराया ट्रांसफर, आपको बता दें कि निरीक्षक रंधा सिंह हरदोई जिले में  बीते कई वर्षों से तैनात हैं। जिसके कारण बीते   वर्ष शासन द्वारा बड़ी संख्या में निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण हुए थे। उसी बीच इंस्पेक्टर रंधा सिंह का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ था।जिसके बाद इंस्पेक्टर रंधा सिंह ने अपनी पहुंच के बल पर पुनः हरदोई जिले में स्थानांतरण करा कर शासन प्रशासन  उच्चाधिकारियों को दे डाली चुनौती।लाठी डंडों से लैस दबंगों के आगे योगी पुलिस हुई नतमस्तक#

No comments