#हरदोई:- हरियावां- सीओ ने किया थाने का निरीक्षण#
#हरदोई:- हरियावां- सीओ ने किया थाने का निरीक्षण#
#हरदोई: हरियावां- सीओ शिल्पा कुमारी ने अभिलेखों, के रख रखाव के निरीक्षण के साथ थाना परिसर का भी भृमण किया औऱ क्षेत्र में लगातार गश्त करने की निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रखने व उनके खिलाफ कानूनी करवाई करने के निर्देश थाना पर प्रभारी को दिए। सोमवार को स्थानीय थाने की कार्य प्रणाली का जायजा लेने पहुँचे हरियावां सीओ शिल्पा कुमारी को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। सीओ ने थाने के विभिन्न अभिलेखों की सघन जाँच की। उन्होंने परिसर भ्रमण के अंतर्गत कार्यालय बैरक एवं रसोई घर का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासनिक कार्य प्रणाली में अधिक सुधार किए जाने और पुलिस कर्मियों को जनता से और अधिक सहयोग की भी बात कही। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों के साथ साथ शस्त्रों एवम् कारतूसों की मात्रा, उनके रख रखाव का भी निरीक्षण किया#

No comments