Breaking News

#उरई:- जालौन- 81वां प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ 26 जनवरी को-राजेश प्रजापति#


#उरई:- जालौन- 81वां प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ 26 जनवरी को-राजेश प्रजापति#

#उरई: जालौन- 81वां प्रजापति कन्या सामूहिक विवाह महायज्ञ 26 जनवरी बसंत पंचमी के दिन शहर के कोंच जालौन बाईपास स्थित श्री हरि गार्डन में होने जा रहा है। उक्त बात की जानकारी देते हुए आर्दश प्रजापति सभा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति (राजू ऊमरी) ने बताया कि विवाह समारोह की सभी तैयारियां संगठन के लोगों द्वारा पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संरक्षक दयाराम प्रजापति छौंक, उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति ज्वैलर्स जालौन, महामंत्री मूलचरण प्रजापति चुर्खी, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रजापति बुढ़ावली, संयुक्त मंत्री पूणेश कुमार बब्लू घनौरा, संगठन मंत्री ओमप्रकाश प्रजापति महतवानी, आडीटर कृष्णा प्रजापति, श्रीनाथ प्रजापति सिंचाई विभाग के अलावा कार्यक्रम संयोजक संतोष प्रजापति, सहसंयोजक अनिल कुमार प्रजापति तथा पर्यवेक्षक धनसिंह प्रजापति का सामूहिक विवाह समारोह में योगदान मिल रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति (राजू ऊमरी) ने बताया कि समाज की गरीब दस कन्याओं की शादी समाज के द्वारा करवाये जाने की ब्यवस्था कर ली गयी है#

No comments