Breaking News

#उरई:- जालौन- जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से आइजीआरएस पोर्टल के द्वारा निस्तारण में जनपद का नाम रोशन किया#


#उरई:- जालौन- जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से आइजीआरएस पोर्टल के द्वारा निस्तारण में जनपद का नाम रोशन किया#

#उरई: जालौन- आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण के मामले में प्रदेश में जनपद को तीसरे स्थान मिला। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि जनपद के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आइजी आरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया है। आइजी आरएस शिकायत निस्तारण प्रदेश में जनपद तीसरा स्थान पर वहीं तहसील जालौन व माधौगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जनपद को तीसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आगे भी शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण की गति बनाए रखने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और शिकायतों का निस्तारण समय से हो#

No comments