Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा की नीतियों व कार्यों की हुई चर्चा#


#हरदोई:- मल्लावां- जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा की नीतियों व कार्यों की हुई चर्चा#

#हरदोई: मल्लावां- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति हरदोई की बैठक रविवार को मल्लावां‌ के‌ सेलिबेशन‌ गेस्ट हाउस में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने की, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ‌व जिला प्रभारी‌ प्रकाश‌ पाल के साथ मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पहले सत्र का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते वर्षों में भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यों का परिणाम है कि जनता ने हाथों हाथ लेते हुए पार्टी को गांव की पंचायत से लेकर देश की पंचायत में पूर्ण बहुमत के साथ पहुंचाने का कार्य किया है।कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण ने भाजपा को एक प्रदेश से आज देश की पार्टी बना दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशिर्वाद से यह कुचक्र टूटेगा और एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का कमल खिलेगा।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी प्रकाश पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार भारतीय संस्कृति और सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में 46.50 लाख आवासों का निर्माण सहित 2.61 करोड़ शौचालय निर्माण तथा हर घर नल से जल उपलब्ध कराया गया है। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए माफिया व अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए उनकी कुल 44 अरब 59 करोड़ की अवैध संपत्ति भी जप्त की गई है। बैठक में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के प्रभावकारी नेतृत्व में प्रदेश और देश विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है।इन्वेस्टर समिट में प्रदेश की सुधरती कानून व्यवस्था और भयमुक्त माहौल का नतीजा है। उत्तर प्रदेश उद्योग और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत की प्रगति में एक अभूतपूर्व परिवर्तन लेकर आया है।आज विदेशों में भारत के विकास मॉडल की चर्चा होती है।विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने केन्द्रीय बजट के प्रावधानों की चर्चा की। डाटा प्रबंधन एवं उपयोग विषय पर आईटी जिला संयोजक सौरभ सिंह ने वक्तव्य दिया। विभिन्न सत्रों का संचालन क्रमशः जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री,जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, ओम वर्मा, अनुराग मिश्र ने किया। कार्यसमिति में प्रमुख रूप से विधायक मल्लावा आशीष सिंह आशू ने आए हुए पदाधिकारियों जन प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।प्रमुख रूप से विधायक संडीला अलका अर्कवंशी, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पीके वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री विमल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, श्रीकृष्ण शास्त्री, राम बहादुर सिंह सहित जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष गण, मंडल प्रभारी, विभाग एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मौजूद रहे#

No comments