Breaking News

#हरदोई:- भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन#


#हरदोई:- भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन#

#हरदोई: भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले करीब दर्जन भर संगठनों ने प्रदर्शन किया है। साथ ही 13 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह इको गार्डन में प्रदर्शन करेंगे। जिसके बाद भी सरकार ने भारतीय मजदूर संघ की बात नहीं मानी तो उन्होंने जिले स्तर पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी दी है।ज्ञापन के माध्यम से 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की संगठन ने मांग की है#

#भारतीय मजदूर संघ के प्रदर्शन में करीब दर्जन भर संगठन शामिल हुए हैं इस प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारियों ने संगठित व असंगठित क्षेत्रों के विभिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा/ आउटसोर्सिंग/ निविदा कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने की मांग की है। जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले दर्जन भर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी संविदा कर्मियों की स्थानांतरण वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है। आशा संगिनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय तय करने की मांग की। पटरी दुकानदारों को समुचित स्थान ई रिक्शा स्टैंड को पुलिस उत्पीड़न से बचाने, चालक ऑटो चालक धोबी, लोहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी प्रदान की जाए। संविदा सफाई कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। सरकार एवं संविदा कर्मियों का शोषण रोका जाए और पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इन सभी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संगठन ने प्रदर्शन किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी ने कहा कि इन सभी मांगो को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि मांगे ना पूरी होने पर अप्रैल में प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें एक लाख कर्मचारी इको गार्डन में जुटेंगे और मुख्यमंत्री के कानों तक आवाज़ पहुंचाने का काम करेंगे। फिर भी मांगे पूरी ना होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले स्तर पर व्यापक प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अल्प संगठन भारतीय मजदूर संघ है। दुर्भाग्य की बात है कि उनको अपनी सरकार में प्रदर्शन करना पड़ रहा है#

No comments