#हरदोई:- माधौगंज- धूमधाम से मनाया गया जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव#
#हरदोई:- माधौगंज- धूमधाम से मनाया गया जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव#
#हरदोई: माधौगंज- मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल खुर्दा मदारपुर माधौगंज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में नौनिहाल भैया बहनों ने संस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर अतिथि अशोक मिश्रा ने की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विजय सिंह के छोटे पुत्र मृतक रंजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना, मां वीणापाणि से की गई। इसमें भैया बहन नैंसी#
#जीविका ,आकर्शिका,अनन्या, विधि ,चारु ,परिधि, शुभी, प्रिन्शल , आंचल ,श्रेया ,गायत्री, अनामिका ने प्रस्तुति की! बाल गीत आज है, संडे में भैया बहनों ने सुंदर प्रस्तुति की।एनिमल सॉन्ग के माध्यम से भैया बहनों ने संदेश दिया बुद्धि के पास होने से बड़े-बड़े कार्य हो जाते हैं, ज्ञान के बल पर शेर को पराजित कर अन्य जीव जंतुओं की रक्षा का अच्छा मंचन किया। इसके बाद भैया बहनों ने मोबाइल ऐप का मंचन कर मोबाइल के मिस यूज के बारे में बताया। वह किस तरह से हमारे रिश्तो में दूरी पैदा कर दी हैं। कार्यक्रम को सोनम शिक्षिका ने तैयार किया। इसके बाद काली नृत्य पिए लहू की प्याली काश शानदार प्रस्तुत की। ब्रज गीत में फिरू श्याम तेरे नाम ने सभी का मन मोह लिया। राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी से लोग आनंदित हो गए। देश गीत तिरंगा लहराएगा की प्रस्तुति से लोग देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए। सरहद पर सैनिकों की वजह से हम सब घरों में सुरक्षित सोते हैं Iभारतीय नृत्य ओल्ड इज गोल्ड का मंचन किया।अपने आपको वर्तमान परिवेश के साथ तैयार करना पड़ेगा। इसके बाद मां नाटक का मंचन किया। आर्मी सॉन्ग बेटी हिंदुस्तान की प्रस्तुत कर नारी शक्ति का संदेश दिया। बेटियां किसी से कम नहीं है वह हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। संबोधन ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में यह विद्यालय बेहतर कार्य कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच दे रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही है। प्रबंधक विजय सिंह ने बताया सीमित संसाधनों में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार कर उसे एक अच्छा नागरिक बना सकें। प्रतिभागी भैया बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया#
#इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह, रामकिशोर, रामप्रकाश, गुरुप्रसाद, उदय भान सिंह बाराबंकी, अरविंद सिंह मंडल अध्यक्ष, घनश्याम पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक अभिभावक महिलाओं ने प्रतिभाग किया#

No comments