अज्ञात कारणों से मुर्गी फॉर्म में लगी आग, करीब 5 हजार चूजों की गई जान
अज्ञात कारणों से मुर्गी फॉर्म में लगी आग, करीब 5 हजार चूजों की गई जान, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
हरदोई। खोज जारी है [जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक] मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव में अज्ञात कारणों से मुर्गी फार्म में आग लग गई। देखते ही देखते मुर्गा फॉर्म जलकर राख हो गया। जिसमें पड़े करीब 5हजार चूजों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बताया गया कि मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की गांव में आदिल मुर्गी फॉर्म खोलकर परिवार का पालन पोषण करता था। जिसमें अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिससे मुर्गा फॉर्म जलकर राख हो गया और उसमें पड़े 5हजार चूजों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किया, वाबजूद इसके फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। जिससे करीब 5हजार चूजों की मौत हो गई। मुर्गी फॉर्म मालिक आदिल ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। अगर समय से फायर ब्रिगेड आ जाती तो चूजों की मौत नहीं होती और वह बड़े नुकसान से बच सकता था। फिलहाल इस आग लगने की घटना से आदिल परेशान नज़र आ रहा है।
No comments