#हरदोई:- शाहाबाद- बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#
#हरदोई:- शाहाबाद- बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या#
#हरदोई:- शाहाबाद- लखनऊ में रहकर ओ लेवल और बी फार्मा में अध्यनरत एक छात्र ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तत्काल लखनऊ पँहुचे जहाँ इकलौते पुत्र के शव को देखकर काफी देर तक बेसुध रहे।शुक्रवार को युवक का शव लेकर परिजन नगर के मोहल्ला खत्ता जमाल खां पँहुचे तो हजारों की तादाद में लोंगों का हुजूम आखिरी दर्शन के लिये उमड़ पड़ा। 15 मिनट तक शव को दरवाजे पर रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए घटियाघाट ले गए जहाँ शव को जल प्रवाह कर दिया गया#
#मोहल्ला खत्ता निवासी वेदांत शुक्ल उर्फ प्रिंस 20 वर्ष पुत्र आशीष शुक्ल लेखपाल लखनऊ में रहकर बीफार्मा और ओ लेवल की पढ़ाई करता था।तथा मंगलवार को ही वह लखनऊ गया था।गुरुवार को दिन के लगभग 2 बजे मृतक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बतातें चलें कि मृत युवक के बाबा पुष्कर चंद्र शुक्ला भी लेखपाल रह चुके हैं।बताया गया है कि गुरुवार को लगभग 12 बजे दिन में पिता आशीष शुक्ला व उनकी पत्नी ने पुत्र वेदांत शुक्ला से बातचीत की जिसमे उसने अपने मुंह के छालों का जिक्र किया था।तो मां ने घर बुला कर दवाई कराने के लिए कहा।लगभग 2 बजे आशीष शुक्ला पर उस समय बज्र पात हो गया जब लखनऊ में अपने कमरे में फांसी लगा लेने की सूचना मिली।दुखद खबर मिलते ही आशीष शुक्ला अपने परिवारजनों के साथ लखनऊ गए वहां अपने लाडले को मृत अवस्था में पाकर उनकी स्थिति देखी नही जा रही थी। पति पत्नी अपने जिगर के टुकड़े को देख उनके दुःख का अंत ही नही रहा अश्रुओं की धारा रुक न सकी।वेदांत शुक्ला अत्यंत ही मिलनसार व व्यवहार कुशल था।उसकी आकस्मिक मृत्यु की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को शव शुक्रवार को 3.30 बजे पहुंचा तो पूरा नगर उसकी एक झलक पाने को आतुर हो गया और हजारों शुभचिंतक उसकी एक झलक पाकर अत्यंत दुःखी दिखे सभी ने मृत वेदांत को अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी। मृत युवक का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद घटियाघाट में किया गया#

No comments