Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- बीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, हैंडपंपों की सूची उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी#


#हरदोई:- माधोगंज- बीडीओ ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, हैंडपंपों की सूची उपलब्ध न होने पर जताई नाराजगी#

#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पिपरावां स्थित पंचायत भवन में खण्ड विकास अधिकारी संजय कुमार दोहरे ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।शिकायतों को  संबंधित विभाग को निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में लगे हैण्डपम्पों की सूची उपलब्ध न होने पर सचिव से नाराजगी जाहिर की#

#सैयदंन पत्नी मुन्ना ने राशनकार्ड में कटे यूनिट की समस्या बताई। कैलाश चंद्र पुत्र मूलबाबू ने कहा कि सचिव के द्वारा सर्वे किया गया फिर भी आवास नहीं मिला। जिस पर बीडीओ ने बताया कि फिर से सर्वे किया जाएगा। हेमचंद्र की पत्नी हेमलता  ने बताया कि विधवा पेंशन आती थी। लेकिन एक साल से उसके खाते में पेंशन नहीं आरही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने सत्यभामा ने ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति व आशा बहुओं से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नन्ही देवी, सचिव नेहा सिंह, पंचायत मित्र ममता देवी, सफाईकर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे हैं#

No comments