#हरदोई:- माधोगंज- पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को किया गया जागरूक#
#हरदोई:- माधोगंज- पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को किया गया जागरूक#
#हरदोई:- माधोगंज- पर्यावरण पखवाड़ा के अवसर पर ग्राम पंचायत शुक्लापुर भगत विकास खण्ड माधौगंज में एच सी एल फाउंडेशन और उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में गांव की महिलाओं ,प्रबुद्धजनों और स्वच्छाग्राहियों ने रैली निकाल कर और नुक्कड़ नाटक के द्वारा समस्त ग्रामवासियों को जागरूक किया गया, साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सहभागिता करते हुए लोगों को पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए सभी को प्रेरित किया और संस्था उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के सचिव अभिनव दीक्षित जी ने धरती के प्रति हमारे कर्तव्यों के बारे में बताया ,एच सी एल फाउंडेशन से संध्या जी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम के अंत में संस्था उमंग सुनहरा कल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओंकारनाथ द्विवेदी जी ने लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए कहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गयी और सभी का आभार जताया गया ।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों में रावेन्द्र मिश्रा, आलोक कुमार, राजकुमार, रशीद, सुनील, शानू यादव, राजेश कुमार जी बी डी सी लोग तथा ग्रामीण उपस्थित रहे#

No comments