Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- भीषण गर्मी से सूखे तालाब पशु-पक्षी बेहाल#


#हरदोई:- पिहानी- भीषण गर्मी से सूखे तालाब पशु-पक्षी बेहाल#

#हरदोई: पिहानी- इन दिनों भीषण गर्मी में अमृत सरोवर योजना के तहत भी तालाब जलमग्न नही हो पा रहे हैं। सूखे पड़े तालाबों से पशु पक्षी बेहाल हैं लेकिन जिम्मेदार बेखबर हैं#

#तालाब सूखे पड़े हैं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से ही अमृत सरोवर के नाम से योजना चलाई जा रही है लाखो रुपए खर्च करके अमृत सरोवर जैसे तालाबों का निर्माण कराया गया परंतु भ्रष्टाचार के चलते अमृत सरोवर योजना के बाद भी तालाब प्यासे हैं। अधिकतर गांव में तालाब सूखे पड़े हैं जिम्मेदार मौन हैं अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है कई ग्राम पंचायतों में तालाब सूखे पड़े हैं जून में पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है चिलचिलाती धूप में और लू के थपेड़ों से आम आदमी सहित पशु पक्षियों का बुरा हाल है ऐसे में अमृत सरोवर जैसे तालाबों का सूखा होना सरकार को चुनौती देता दिख रहा है ऐसे में पशु पक्षी आवारा जानवर जंगली पशु आबादी की ओर रुख कर रहे हैं#

No comments