#हरदोई:- बेनीगंज- तिरपाल के सहारे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को मजबूर#
#हरदोई:- बेनीगंज- तिरपाल के सहारे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को मजबूर#
#हरदोई:- बेनीगंज- समाज में आखिरी पायदान पर बैठे नट बिरादरी के लोगों ने मुख्यमंत्री से लगाई आवास दिलाए जाने की गुहार। मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से की आवास की मांग। बता दें कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना अभी भी धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। उक्त योजना से आज भी गांव के लोंग आवास पाने से मरहूम है। जो तिरपाल व पन्नी तानकर खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं तो कुछ कच्चे घरों में रहकर गुजारा कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा आपको विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत बसेन में देखने को मिल जाएगा। जहां पर दर्जनों लाभार्थी सरकार की ओर टकटकी लगाये हुए हैं। यहां के दर्जनों लाभार्थियों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से प्रार्थना पत्र देकर आवास दिलवाये जाने की मांग की है। अहिरोरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसेन में नट अनुसूचित बिरादरी के सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जो काफी गरीब हैं। जिनमे दर्जनों ऐसे परिवार हैं। जो अभी भी खुले आसमान के नीचे जीवन जी रहे हैं। जिसमें धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामप्रसाद,साधू पुत्र नन्हे,अजय पुत्र रामपाल,रामकिशोर पुत्र मुखराम,अमरसिंह पुत्र रामपाल,अम्मू पुत्र पूरन,रामगोविंद पुत्र मुखराम,ऋषिकपूर पुत्र शत्रुघ्न,धर्मेंद्र पुत्र छोटा,बबलू पुत्र पूरन,दीपक पुत्र राजकुमार,अनिल पुत्र मुखराम,श्याम बाबू पुत्र कल्लू व पासी वर्ग से पप्पू पुत्र चैनु,सुरेन्द्र पुत्र चैनु सहित दर्जनों लाभार्थियों ने बताया कि पक्की छत न होने के चलते हम सभी त्रिपाल पन्नी व खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने पर विवश है। हम लोग मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। शासन की मंशा अनुसार हम सभी लाभार्थियों को पात्रता के आधार पर जांच करा कर आवास मुहैया कराए जाएं। उपरोक्त मामले पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आकाश वर्मा ने बताया कि पात्र लाभार्थियों की सूची सचिव के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी गयी है। जल्द ही सभी पात्र लाभार्थियों को आवास दिये जायेंगे। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम कुमार गौतम ने बताया बसेन ग्राम सभा में नट बिरादरी के कई ऐसे पात्र परिवार हैं जिनको आवास दिया जाएगा जिसकी जानकारी मेरे व प्रधान द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दी गई है#

No comments