#हरदोई:- माधोगंज- जागरण में माँ के सुंदर भजनों पर झूम उठे श्रोता, सजीव झांकियो ने लोगो का मन मोह लिया#
#हरदोई:- माधोगंज- जागरण में माँ के सुंदर भजनों पर झूम उठे श्रोता, सजीव झांकियो ने लोगो का मन मोह लिया#
#हरदोई:- माधोगंज- विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरावां स्थिति महुवा बाबा देव धाम में सोमवार की रात्रि मेले में मां भगवती का प्रथम जागरण का आयोजन किया गया है। मां भगवती की पूजा अर्चना भाजपा नेता सत्यम कनौजिया, विवेक कुमार दीपू, आशुतोष कुमार पटेल, उमेश पटेल,डा विकास पटेल से आचार्य पंडित मुकेश तिवारी व पं रविनादान ने विधि विधान से कराई/ गायक#
#शेखर श्री वास्तव ने मेरे घर में पधारो गजानन महाराज गणेश वंदना का गुणगान किया। वही गायिका प्रिया तिवारी ने ऊंचे पहाड़ों से नीचे उतर आओ मां एक बार मेरे घर भी आओ मां गाकर लोगो को झूमने पर विवश कर दिया। पं रविनादान जागरण परिवार के सदस्य साक्षी मिश्रा, रवि नादान ने पूरी रात मधुर वाणी से माँ भगवती के गीत गाये।जागरण में रुकनापुर,बापूनगर, रसूलापुर,खेमीपुर आदि दर्जनों गांवों से भारी संख्या में लोग पहुचे#
#इस मौके पर अखिलेश पटेल शिशुपाल पटेल,मधुर पटेल, कन्हैया पटेल,मंयक पटेल,डा प्रिंस पटेल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे#

No comments