#हरदोई:- माधोगंज- भाजपा सरकार ने जो कहा वह किया,पिछली सरकारों ने जनता को ठगा:-आशीष सिंह आशू#
#हरदोई:- माधोगंज- भाजपा सरकार ने जो कहा वह किया,पिछली सरकारों ने जनता को ठगा:-आशीष सिंह आशू#
#मिशन 2024 को लेकर तैयारियां शुरू, केन्द्र सरकार की मनाई नौंवी वर्षगांठ,गिनाई उपलब्धियां#
#हरदोई: माधोगंज- मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सेवा सुशासन के रूप में कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बीजेपी विधायक आशीष सिंह आशू व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि राजनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही गुण्डई व भृष्टाचार करने वालों की हालत खराब हो गई है। पिछली सरकारी में सरकारी योजनाओं में खूब बन्दरबांट किया जाता था पर अब 100 फीसदी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, सरकारी आवास, महिला शाशक्तिकरण, शौचालय उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं का बेहतर लाभ देश वासियों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेषताओं का बखान करते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को देश हो नही विदेशों में भी जबरदस्त सम्मान मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने सरकारी योजनाओं को विस्तृत ढंग से समझाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का बन्दरबांट कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। गड़बड़ी करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी हो या फिर ग्राम प्रधान किसी को बख्शा नही जाएगा। केन्द्र के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी का आभार जताया।विधायक आशीष सिंह आशू व जिला अध्यक्ष शौरभ मिश्रा ने आवास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।इस मौके पर सांसद अशोक रावत के प्रतिनिधि राजनाथ सिंह, मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह,रत्नेश सिंह,शिवराज बाबा मण्डल उपाध्यक्ष आनन्द कुमार,उपेंद्र कुशवाहा शिवराज सिंह,यतीन्द्र सिंह अशोक सिंह ग्राम प्रधानगण सहित बीडीसी सदस्य, बीडीओ संजय कुमार व स्टॉफ के लोग मौजूद।मंच का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता अभयशंकर शुक्ला ने किया#

No comments