#हरदोई:- भरखनी- बिना रोक टोक चल रहा है हरे पेड़ों पर आरा#
#हरदोई:- भरखनी- बिना रोक टोक चल रहा है हरे पेड़ों पर आरा#
#हरदोई: भरखनी- पुलिस व वन विभाग से साठगांठ कर लकड़ी ठेकेदार रात दिन हरे पेड़ काट रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने हुए हैं। सरकार पर्यावरण को लेकर जितना संजीदा है। उतना ही लकड़ी ठेकेदार हरियाली को नष्ट करने पर आमादा हैं#
#थाना क्षेत्र में इन दिनों बगैर परमिट हरे भरे पेड़ों पर आरा चल रहा है#
#आम, महुआ, नीम, शीशम जैसे पेड़ों को ठेकेदार काटकर उठा ले जाते हैं। वहीं, क्षेत्र में हो रही हरे वृक्षों की कटान के लिए वन विभाग को पुलिस जिम्मेदार ठहराती है#
#कई बार क्षेत्रीय लोगों ने क्षेत्र से काटकर ले जाते लकड़ी पकड़ी और उच्च अधिकारियों को बताया, किन्तु आज तक लकड़ी ठेकेदार और वन विभागकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो कि आज भी हरे पेड़ों को काट रहे हैं#

No comments