Breaking News

#हरदोई:- अरवल- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी#


#हरदोई:- अरवल- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी#

#हरदोई:- अरवल- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मनौती मांगी।स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने क्षेत्र के चियासर व तेरा गंगा तट पर गंगा स्नान किया।रविवार को ब्रह्म मुहूर्त से गंगा स्नान का सिलसिला शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा।कटियारी क्षेत्र के अलावा कई अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देकर घर में सुख शांति की कामना की। इस दौरान हर-हर गंगे जयकारों से गंगा तट गूंज उठे।बहुत से श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों और साध -संतो को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दी।कई श्रद्धालुओं ने गंगा तट के किनारे अनुष्ठान करवाकर घर में सुख समृद्धि की कामना की।इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस फोर्स गोताखोरों के साथ नाव पर तैनात रहा#

No comments