#हरदोई:- शाहाबाद- मोहल्लों में पेयजल की किल्लत बढ़ी,दर्जनों नल ठप,वाटर कूलर बने शोपीस#
#हरदोई:- शाहाबाद- मोहल्लों में पेयजल की किल्लत बढ़ी,दर्जनों नल ठप,वाटर कूलर बने शोपीस#
#हरदोई:- शाहाबाद- नगर में शामिल ग्रामीण अंचलों के गांवों में पेयजल की किल्लत बढ़ती जा रही है।जिसके समाधान के लिए सभी प्रयास नाकाफ़ी सिद्ध हो रहे हैं।पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है।किसी चौराहे तिराहे और मुख्य स्थानों पर कोई प्याऊ की व्यवस्था अभी तक नही की गई है।शासन की ओर से पेयजल के लिये नगर के मुख्य स्थानों पर आधा दर्जन वाटर कूलर लगवाए गये हैं।वह महज शोपीस बने हुये हैं।प्रकृति के बदलते स्वरूप को देखते हुए पानी की समस्याएं हर साल सामने आती रहती हैं लेकिन उसके निदान के प्रति प्रशासन जागरूक या प्रयत्नशील नहीं हो रहता। नगर के कई वार्डों में लोंगों को निजी हैंड पम्प या इंडिया मार्का हैंड पम्पों के सहारे ही पानी की आस रहती है।यहां पर आम जनता नलों के सहारे ही है।समर सेबिल गरीब परिवार के वश की बात नहीं है।ऐसी स्थिति में यहां लगे नलों का खराब होना पेयजल संकट का बड़ा कारण बना हुआ है।खेड़ा बलायकोट में कई नल खराब होने से पानी का संकट उतपन्न हो गया।खास बात यह है कि नगर के तमाम लोंग सरकारी नलों या निजी नलों के सहारे ही जीवन यापन करने को मजबूर हैं#
#पेयजल समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने अपना दर्द साझा करते हुये बताया कि खेड़ा बीबी जई में अभी तक पानी की पाइप लाइन ही नही डाली जा सकी है।यहाँ के लोग नलों के सहारे ही पानी का उपयोग करते हैं।मोहल्ले के ही कई लोगों ने बताया कि यहां कई नल खराब पड़े हैं और नगर पालिका परिषद कोई ध्यान नहीं दे रहा है#

No comments