#हरदोई:- हरपालपुर- औषधि निरीक्षक के निरीक्षण से मेडिकल संचालकों में हडकंप#
#हरदोई:- हरपालपुर- औषधि निरीक्षक के निरीक्षण से मेडिकल संचालकों में हडकंप#
#हरदोई:- हरपालपुर- कस्बे में गुरुवार को औषधि निरीक्षक की छापामार कार्यवाही से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तमाम मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों में ताला डालकर फरार हो गए#
#गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर स्वागतिका घोष ने हरपालपुर कस्बे के राजपूत मेडिकल स्टोर,देवांशु मेडिकल स्टोर तथा संध्या मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित दवाओं की जानकारी दी। तथा संदिग्ध दवाओं की सैंपलिंग भी की गई है। हरपालपुर कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में दर्जनों मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस के ही संचालित हो रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के कस्बे में आने की भनक लगते ही तमाम मेडिकल स्टोर संचालक आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर रफू चक्कर हो गए#

No comments