चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की योजनाओं को सफल बनाने में योगदान देंः-डीएम
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की योजनाओं को सफल बनाने में योगदान देंः-डीएम
नव नियुक्तियों से दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर होगी:-मुख्य चिकित्सा अधिकारी
हरदोई। खोज जारी है। [संवाददाता प्रवीण कुमार] विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में द्वारा द्वारा जनपद की 53 ए.एन.एम. कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ जहाँ माननीय मुख्यमंत्री जी ने कुछ कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई है। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नही हुआ है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर जोर दे रही है। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे। सम्पूर्ण राज्य में कुल 7182 ए.एन.एम. कार्यकर्त्रियों की नियुक्ति हुई। विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी जी ने नवनियुक्त 53 ए.एन.एम. कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। माननीय मंत्री ने कहा कि हमारी नवनियुक्त बहने महिला सशक्तीकरण की प्रतीक हैं। आज उनको एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करें। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने माननीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सभी अपने तैनाती के क्षेत्र में निवास करें। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सभी योजनाओं को सफल बनाने में योगदान दें। आयुष्मान कार्ड बनाने एवं टीकाकरण के कार्य मे योगदान करें। सभी नारी सशक्तीकरण का प्रतिमान स्थापित करें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि सभी सत्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इन नियुक्तियों से दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments