Breaking News

बघौली रेलवे फाटक पर हुआ बड़ा हादसा ।। ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत।।बघौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था वृद्ध।।बंद फाटक क्रास करते वक्त हुआ हादसा

बघौली रेलवे फाटक पर हुआ बड़ा हादसा ।। ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत।।बघौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था वृद्ध।।बंद फाटक क्रास करते वक्त हुआ हादसा 


बघौली, हरदोई। खोज जारी है [संवाददाता प्रवीण कुमार] बघौली रेलवे फाटक पर हुआ बड़ा हादसा ।। ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत।।बघौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था वृद्ध।।बंद फाटक क्रास करते वक्त हुआ हादसा। बताते चलें कि थाना बघौली के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौली का रहने वाला जगदीश कश्यप पुत्र छोटकौनू 02 दिन पहले दिल्ली से वापस आया था और अपने पोता अनुज के साथ दिनांक 08 जून 2023 को अपनी बहन के घर (बेनीगंज) थाना के अंतर्गत ग्राम एकघरा को गया था। और वहां से अपनी बहन रामदेवी को अपने साथ लिये मोटर साइकिल से दिनांक 09 जून 2023 को (चालक अनुज) अपने घर बरौली को वापस आ रहा था। वापसी के दौरान जब वह बघौली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो रेलवे क्रासिंग के पहले ही अपने पोता अनुज व अपनी बहन रामदेवी को छोड़कर बन्द रेलवे क्रासिंग को पार करने लगा।तभी बहन व पोता ने फाटक पार करने से मना किया। लेकिन वह सुन नहीं पाया तभी लखनऊ की तरफ जाने वाली किसान एक्सप्रेस से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक जगदीश की दिमागी हालत कभी कभी ठीक नहीं रहती थी।

No comments