#हरदोई:- कछौना- यूपी महिला शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीता खिताब, पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल की पौत्री ने किया नाम रोशन#
#हरदोई:- कछौना- यूपी महिला शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीता खिताब, पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल की पौत्री ने किया नाम रोशन#
#हरदोई:- कछौना- पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल की पुत्री सान्वी अग्रवाल ने यूपी महिला शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता के छह चरणों में 5-5 अंक हासिल करते हुए यह सफलता प्राप्त की। इस सफलता के साथ सान्वी अहमदाबाद (गुजरात) में 30 जून 2023 से शुरू होने वाली अखिल भारतीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सान्वी पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजिया की पौत्री हैं। प्रदीप अग्रवाल की पुत्री हैं। वह सेठ एम.आर. जयपुरिया की छात्रा हैं। इस शानदार प्रदर्शन से उनके परिजनों, शुभचिंतकों व मित्र मंडली में खुशी की लहर है। सभी के सहयोग व आशीर्वाद से वह स्टेट चैंपियन बन चुकी हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की सभी हौसला अफ़जाई कर रहे हैं#

No comments