Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- ब्लाक सभागार में हुआ प्रतिभा एवं आभार समारोह का आयोजन#


#हरदोई:- पिहानी- ब्लाक सभागार में हुआ प्रतिभा एवं आभार समारोह का आयोजन#

#हरदोई:- पिहानी- शनिवार की शाम को पिहानी ब्लाक सभागार में प्रतिभा सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने की। संचालन माता भगवती देवी ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी प्रियंक दीक्षित ने किया#

#ब्लाक सभागार के आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने कहा कि इससे लोगों में जागरूकता आएगी और सभी मे एकजुटता का संदेश जाएगा। कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए इससे आपस में प्रेम बना रहता है। श्रेया बाल विकास एवं महिला सेवा संस्थान के सचिव व सभासद पति मनोज मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो उन पर विश्वास करके दोबारा प्रतिनिधि चुना इसके वह आभारी है#

#इसके साथ ही उनका एक लक्ष्य है समाजसेवा का जिसे वह आगे बढ़कर करते रहेंगे। संस्था का उद्देश्य ही यही है समाज के लोगो जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं का निदान करना#

#सभासद सुमन देवी ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान कस्बे अपने अपने क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगो को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। दिनेश लोहिया,राहुल मिश्रा,आशीष मिश्रा,पंडित राम नरेश मिश्रा,राजीव श्रीवास्तव,विवेक पांडेय,कृष्ण मुरारी पांडेय सुधीर गुप्ता,आशुतोष श्रीवास्तव, सोबरन,सावन सिंह आदि को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सोनू अवस्थी, मनीष सविता सविता,आलोक श्रीवास्तव, हर्षित मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे#

No comments