तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, बिना घर में बताए नहाने गई थी तीन बालिकाएं, एक ने किसी तरह तैरकर बचाई जान
तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत, बिना घर में बताए नहाने गई थी तीन बालिकाएं, एक ने किसी तरह तैरकर बचाई जान
हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक] कासिमपुर इलाके में तालाब में नहाने गईं तीन बालिकाएं डूब गईं। जिनमें से एक किसी तरह से तैर कर निकल आई, जबकि दो बालिकाओं की डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोगावा जोत निवासी श्रीपाल की आठ वर्षीय पुत्री अर्चना और पड़ोस के रहने वाले राम सिंह की सात वर्षीय पुत्री शालिनी व 12 वर्षीय पुत्री नीतू गांव के पश्चिम की ओर तालाब में नहाने गई थी। जिन्होंने घर में कुछ भी नहीं बताया और तालाब में नहाने के लिए निकल गई। नहाने के दौरान अचानक तीनों गहरे पानी में चली गई। जिसमें अर्चना व शालिनी की डूबकर मौत हो गई। वहीं नीतू किसी तरह तालाब से तैरकर निकल आई, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद नीतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तालाब से दोनों बालिकाओं के शव को निकाला। दो बालिकाओं के एक साथ डूबने से गांव समेत इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र में दो बालिकाएं तालाब में डूब गई। जो बिना बताए अपने घर से तालाब में नहाने गई थी। गहरे पानी में जाने से दो की मौत हो गई जबकि एक बालिका तैरकर निकल आई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
No comments