रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने सामने टक्कर, भीषण हादसे में चालक सहित 6लोग घायल, दिल्ली से सवारियां लेकर हरदोई आते वक्त हुआ हादसा
रोडवेज बस और ट्रक में हुई आमने सामने टक्कर, भीषण हादसे में चालक सहित 6लोग घायल, दिल्ली से सवारियां लेकर हरदोई आते वक्त हुआ हादसा
हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक] हरपालपुर इलाके के कटरा बिल्हौर हाइवे पर रविवार की सुबह यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस भीषण दुर्घटना में बस चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। जिसमे तीन लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। गम्भीर रूप से घायल लोगो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात कन्नौज डिपो की बस संख्या यूपी 78 एच टी 6237 रोडवेज बस दिल्ली से सवारियां लेकर हरदोई आ रही थी। जैसे ही वह कटरा बिल्हौर हाइवे पर थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास पहुंची। उसी समय सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की जबरदस्त टक्कर हो गयी। बस व ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने पर बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। दुर्घटना के समय बस पर लगभग 30 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में बस चालक सहित 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलो को इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। जहां तीन लोगों की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में जहां उनका इलाज जारी है। बताते है जैसे ही बस बरसोहिया गांव के पास पहुंची। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस चालक पवन कुमार उम्र (45 ) पुत्र अहिवरन निवासी कटार पुरवा हरदोई,तेजस्वनी (25) पत्नी धर्मेंद्र निवासी ग्राम मलिकापुर जिला सीतापुर,
अनिल (40) पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम इकनौरा थाना हरपालपुर,शैलेंद्र (34) पुत्र बृजभान निवासी ग्राम मुरेहठी फर्रुखाबाद,लल्लन शर्मा (20) पुत्र महादेव ग्राम खजुहा पुर हरदोई,लक्ष्मण गुप्ता (25) पुत्र टीकाराम निवासी माधौगंज हरदोई सहित 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया तथा सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बस चालक पवन,तेजस्वनी,अनिल को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे से घायलों के परिजनों में चीख पुकार मच गयी।
No comments