#हरदोई:- भरखनी- एक ही रात में दो घरों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास#
#हरदोई:- भरखनी- एक ही रात में दो घरों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास#
#हरदोई:- भरखनी- पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव घसे में चोरों ने शुक्रवार की देर रात दो घरों के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। दीवार के टूटने की आहट मिलने पर छत पर सो रहे परिवार के लोग जाग गए। उनके शोर मचाने पर चोर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है#
#घसों गांव निवासी होरीलाल दीक्षित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की रात वह परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक नींद खुली, तो उन्होंने कुछ लोगों की आवाज घर के पीछे की दीवार के पास सुनी। कुछ देर बाद दीवार के नीचे हिस्से को तोड़ने की आहट मिली। इसी प्रकार कल्लू दुबे के मकान में नकब लगा रहे चोरों की आहट पर उन्होंने सो रहे परिवार के लोगों को जगाया। इसके बाद शोर मचाने लगे। पड़ोस के घरों की छत पर सो रहे कुछ लोगों ने शोर सुनकर आवाज लगानी शुरू की। खतरा देख चोर भाग निकले। थाना प्रभारी पचदेवरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है#


No comments