Breaking News

पुलिस के कार्यवाही ना करने से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े, ट्रैक्टर के रौंदने से एक छात्र की मौत दूसरा हुआ था घायल

पुलिस के कार्यवाही ना करने से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, डीएम और एसपी को बुलाने पर अड़े, ट्रैक्टर के रौंदने से एक छात्र की मौत दूसरा हुआ था घायल
 
हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक] अतरौली थाना क्षेत्र के महिगवां-संडीला मार्ग पर ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। कल हादसे में ट्रैक्टर चालक ने दो छात्रों को रौंदा था। जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई और चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है। जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और डीएम व एसपी को बुलाने पर अड़े है। बताया गया कि शनिवार की शाम को मंझिगवां निवासी प्रधान मुन्ना अंसारी के ट्रैक्टर चालक ने साइकिल चला रहे दो छात्रों को रौंद दिया। जिसमें 12वर्षीय छात्र संगम पाल की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। इस दौरान पुलिस पर ग्रामीणों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की और ना ही चालक को गिरफ्तार किया। जिससे नाराज ग्रामीणों ने संडीला-महगवां मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया। फिर भी ग्रामीण नहीं माने और वह डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला है। फिलहाल शव रखकर जाम लगाने की घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये।

No comments