Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- युवा उन्नतिशील किसान को गन्ना मंत्री ने किया सम्मानित, शुगर मिल हरियावां परिक्षेत्र के किसान का हुआ सम्मान#


#हरदोई:- हरियावां- युवा उन्नतिशील किसान को गन्ना मंत्री ने किया सम्मानित, शुगर मिल हरियावां परिक्षेत्र के किसान का हुआ सम्मान#

#हरदोई:- हरियावां- डीएससीएल शुगर मिल हरियावां जनपद हरदोई परिक्षेत्र के युवा उन्नतिशील किसान को माननीय गन्ना मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह में डीएससीएल शुगर मिल हरियावां जनपद हरदोई के स्वयं सहायता समूह और युवा प्रगतिशील किसान श्री जफर नियाज को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए गन्ना मंत्री, गन्ना राज्य मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव श्री संजय भूसरेड्डी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सना आफ़रीन खान, ज्ये॰ गन्ना विकास निरिक्षण संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

श्री जफर नियाज ने प्रदेश के समस्त किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ने की खेती में नयी तकनीक का इस्तेमाल करके इसे एक टिकाऊ एवं व्यवसायिक खेती बना कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गन्ने की खेती में आने वाले वर्ष में एक व्यापक व्यवसायिक अवसर मिलने की सम्भावना है। श्री जफर नियाज द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे गन्ना विकास की तमाम गतिविधियों एवं नवीनतम तकनीक विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार एवं गन्ना विकास विभाग का आभार व्यक्त किया#

No comments