#हरदोई:- हरपालपुर- अघोषित विजली कटौती से क्षेत्रवासी बेहाल#
#हरदोई:- हरपालपुर- अघोषित विजली कटौती से क्षेत्रवासी बेहाल#
#हरदोई:- हरपालपुर- भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती तथा लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। बिजली को लेकर पूरे इलाके में हाहाकार मचा है फिर भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। सोमवार को बिजली समस्या से त्रस्त दर्जनों उपभोक्ता विद्युत सबस्टेशन पलिया पहुंचकर काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद आश्वासनों की घुट्टी पीकर बैरंग वापस लौट गए।
विद्युत सबस्टेशन पलिया क्षेत्र के करीब 200 गांवों को हरपालपुर,पलिया, धर्मपुर, चौंसार,खैरुद्दीनपुर राजा साहब,शहीद स्मारक सेमरिया सहित छह फीडरो के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। पूरे क्षेत्र में तकरीबन 13000 विद्युत उपभोक्ता है। गर्मी के सीजन में बिजली की समस्या लोगों के लिए आम बात बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों को 4 से 5 घंटे में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उसमें भी लो वोल्टेज के कारण लोगों के विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। समरसेबल भी नहीं चल पा रहे हैं। बिजली कर्मियों की माने तो अधिक लोड होने के कारण एक साथ सभी फीडरो को सप्लाई नहीं दी जा सकती है। जिसके कारण एक बार में दो फीडरो को ही चालू किया जाता है।चार फीडर बन्द रहते हैं। रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को 5 से 6 घंटे मिल रही है। हालांकि विद्युत सबस्टेशन को बेहतर आपूर्ति के लिए रूपापुर से पलिया 33 केवीए नई लाइन से जोड़ा जा रहा है। बताया जाता है रूपापुर से खमरिया तक करीब 5 किलोमीटर लाइन बदली जा चुकी है। फिलहाल काम बंद है। यदि इसी गति से काम होता रहा तो लाइन बदलने में 6 माह से अधिक का समय लग सकता है। कठेठा गांव के कुलदीप, अमन सिंह, अमित सिंह, भोले अग्निहोत्री, विजय बहादुर सिंह, मोनू सिंह ने बताया महीनों से गांव में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बिजली अधिकारियों को तमाम शिकायतें भेजी लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है#

No comments