Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- कृषि विज्ञान केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत महिलाओं के बीच कराई व्यंजन प्रतियोगिता#


#हरदोई:- माधोगंज- कृषि विज्ञान केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अंतर्गत महिलाओं के बीच कराई व्यंजन प्रतियोगिता#

#हरदोई: माधोगंज- मोटे अनाज के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र (द्वितीय) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड के ग्राम सरायऊद में अन्नश्री आधारित व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 23 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बाजरा ,मक्का ,ज्वार, सावा आदि के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। महिलाओं द्वारा बाजरा के चौसेला ,बाजरा की कचौड़ी, बाजरा की पकौड़ी ,बाजरा की पूरी ,बाजरा के पुआ ,बाजरा के पिटउवा ,बाजरा के फूला के  लड्डू ,मक्का के चोसेला, सामा की खीर आदि व्यंजन बनाए गए। कुछ महिलाएं मक्का ज्वार बाजरा के पौधे लेकर आई। कृषि विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ अंजलि साहू व ग्राम प्रधान गोपाल प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका पारुल वैश्य, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन, प्रगतिशील किसान राजेश ने व्यंजनों का मूल्यांकन किया।  जिसमें प्रथम स्थान राम कांति को प्राप्त हुआ जिन्होंने बाजरा और मक्का के चौसेला बनाए। डॉ त्रिलोक सिंह ने मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे आहार में दिन में एक बार मोटे अनाजों को सम्मिलित करने से हम खानपान संबंधी रोगों से अपने शरीर को बचा सकते हैं। स्वस्थ जीवन शैली की ओर कदम बढ़ा सकते हैं अता हमें चाहिए कि हम मोटे अनाजों का उत्पादन एवं उपभोग दोनों को बढ़ाने पर जोर दें#

No comments